तेज रफ़्तार अनियंत्रित पिकअप रोड किनारे नाले में पलटी, पिकअप में थे मवेशी

सूरज गुप्ता सिद्वार्थनगर।

जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया चौराहा के पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित पिकअप रोड किनारे नाले में पलट गयीं। आपको बता दें कि रोड के किनारे पिकअप के पलटने से पिकअप में सवार दो लोगों को गम्भीर चोटें आयीं और पिकअप में सवार दोनों मवेशी (बैल) की मौत हो गयीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा पहुंचाया गया। आपको बता दें कि त्रिलोकी निषाद पुत्र गुलाम निषाद ग्राम टोटहा ताल थाना धर्मसिंघवा जनपद सन्तकबीर नगर पिकअप से दो बैल खेती के लिए इटियाथोक जनपद गोण्डा से खरीदकर अपने घर ले जा रहे थे। वहीं डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया चौराहा के पास ड्राइवर को झपकी आ गयीं, जिसके कारण पिकअप अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गयीं और दोनों बैलों की मृत्यु हो गयीं है। पिकअप में त्रिलोकी निषाद का नाती हीरा भी बैठा था। वहीं पिकअप को ड्राइवर दिनेश राजभर चल रहा था। पिकअप पर बैठे दो लोगों को हल्की चोट आयीं है तथा ड्राइवर मौके पर मौजूद है। ड्राइवर को कोई चोट नहीं आयीं है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार हेतु बेंवा अस्पताल भेजा गया है। डुमरियागंज से भड़रिया मार्ग के मेथवलिया अगया के पास की घटना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।