रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। बाराबंकी जिले के रामनगर थाना इलाके के रानीगंज निवासी राघुवेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र रमेश चंद्र जायसवाल ने 07 नवंबर 2024 को लखनऊ के जानकीपुरम थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई सुभाष जायसवाल पुत्र रमेशचंद्र जायसवाल उम्र 22 वर्ष के गायब होने की सूचना दी।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकीपुरम पुलिस को बताया कि उनका भाई सुभाष बरेली जिले में ट्रेडिंग का काम करता था जो कि घर से 04 दिसंबर को बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था जहां से वह 06 दिसंबर तक जानकीपुरम में रहने वाले उसके साथी गौरव वर्मा, रितेश वर्मा व चमन के यहां रुका जिसके बाद वह लापता हो गया है। पीड़ित ने जानकीपुरम पुलिस से प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र दिए जाने के 5 दिन बाद भी जानकीपुरम पुलिस खाली हाथ है तो वही परिवरीजन सुभाष के गायब होने से चिंतित हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *