जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, गम्भीर रूप से घायल

सूरज गुप्ता

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर।

जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पिपरी में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी गांव निवासी बनारसी साहनी के माता की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो गयी थी। पत्नी की शोक में बनारसी के पिता जगदीश साहनी कोमा में चले गये। कुछ माह बीत जाने के बाद बनारसी के भाई सुरेश साहनी व अवधेश साहनी ने मिलकर चोरी छिपे सभी जमीन अपने नाम वरासत करवा लिया। इसकी जानकारी जब बनारसी साहनी को हुई, तब उक्त जमीन को विवादित बताते हुए न्यायालय में दीवानी दाखिलकर दिया। सोमवार को बनारसी घर से निकलकर किसी रिस्तेदार के यहां जा रहे थे कि सुरेश साहनी, अवधेश साहनी, रिस्तेदार अमित साहनी, सूरज साहनी व बहन संगीता ने घेराबन्दी कर बनारसी के उपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल बनारसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बनारसी के पिता जगदीश साहनी अभी भी कोमा में हैं। वहीं इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ सुभाष यादव ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुआहै। घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिला है, तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।