सपाईयों ने 12 सूत्री मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूरज गुप्ता

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

जिले के तहसील परिसर शोहरतगढ़़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता व पूर्व विधान सभा शोहरतगढ़ प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं के संग शोहरतगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम शोहरतगढ़ चन्द्रभान सिंह को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। वहीं जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। किसानों को जब खाद की जरूरत होती है तब सोसायटी व दुकानों से खाद गायब हो जाती है। वहीं उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में चिकित्सकों के मौजूद न होने से एक व्यक्ति ने उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। जिले की अधिकांश सड़कें आज भी क्षतिग्रस्त हालत में है। बाढ़ से प्रभावित शोहरतगढ़ क्षेत्रों के किसानों (काश्तकारों) को अभी तक फसल नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया। मंहगाई चरम पर है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, सपा पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पत्थरकट्ट, अनुज चौधरी, रामू यादव, हरिनारायन यादव, विष्णु कुमार उमर, बदरे आलम, रमेश पाण्डेय, सुरेश यादव, संदीप सिंह, मदन मोहन सिंह, शिवनारायण दूबे, राघवेन्द्र द्धिवेदी, प्रिन्स, कुलदीप सिंह, विकास उपाध्याय, शिवा शर्मा, पुनीता शर्मा, विन्द्रावती, शकुन्तला, सुभावती, गुजराती, मीना, मोहम्मद रफी, डब्लू सिंह, बलराम चौरसिया, पंकज तिवारी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *