ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा

बाराबंकी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चों के प्रिय नेता पं जवाहर लाल नेहरू बेहद प्रभावशाली बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थें पूर्णं स्वराज का विचार कांग्रेस के सामने सबसे पहले नेहरू जी ने रक्खा था जिसे कांग्रेस ने प्रस्ताव पास करते हुये 26 जनवरी 1930 को पूरे देश में तिरंगा फहराकर पूर्णं स्वराज की घोषणां करने का निर्णय लिया। पंचशील के सिद्धांत उनके महान चिंतक और वैश्विक सोंच वाले राजनेता होने के परिचायक है। आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू ने एक महत्वपूर्णं भूमिका निभाई और उनके दृष्टिकोंण ने हमारे देश को एक प्रगतिशील और समृद्धि राष्ट्र बनाने में मदद की।

आज उनकी जयंती के अवसर पर हम अपने दिल की गहराइयों से याद करके उन्हें कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उक्त उद्वगार पूर्व सांसद डॉ पी एल पुनिया ने, आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर अपने ओबरी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के साथ उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात व्यक्त किये। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा पी एल पुनिया कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, के सी श्रीवास्तव, शिव बहादुर वर्मा, इरफान कुरैशी, राम हरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, दिलशाद वारशी, अजय रावत, सैय्यद अरशद अहमद, कौशल किशोर, नेकचन्द्र त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, प्रशान्त सिंह, सचिन त्रिपाठी, फरहान किद्वई, श्रीकान्त मिश्रा, गोपी कनौजिया, आनन्द रावत, जसवन्त यादव, आनन्द कुमार, उदयराज यादव, सुरेन्द्र वर्मा, मोहम्मद तौकीर, अब्दुल समद, भूपेन्द्र वर्मा, हाजी मोहम्मद असफाक सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजली दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।