रिपोर्ट:_ मोहम्मद ज़ीशान तहसील प्रभारी धामपुर

बिजनौर। विद्युत वितरण मंडल बिजनौर क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होते पकड़ी गई। अविद्युतीकृत डायमंड सिटी कालोनी में ही 16 बिजली कनेक्शन अवैध रूप से चलते पाए गए।सभी के विरुद्ध धारा-135 एवं धारा-136 के तहत अवैधानिक बिजली के उपयोग में एफआईआर कराई गई व कनेक्शन काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, बिजनौर उदय प्रताप ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ के आदेश पर बिजली चोरी रोकने के लिए गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नूरपुर मुरादाबाद रोड पर स्थित अविद्युतीकृत डायमंड सिटी कालोनी में अवैध तौर पर 16 कनेक्शन चलते मिले, जिनकी जांच करने पर तीन घरों पर बिजली चोरी व 13 घरों पर अन्य स्थानों पर संयोजन लेकर बिना किसी विभागीय अनुमति के अवैधानिक रूप से मीटर शिफ्ट कर बिजली का उपयोग करते पाए गए। सभी के विरुद्ध धारा-135 एवं धारा-136 के तहत अवैधानिक बिजली के उपयोग में एफआईआर कराई गई व कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत वितरण मंडल बिजनौर क्षेत्र में नवंबर माह में 120 ढाबे एवं रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई जिनमें 14 में अनियमितता, दो में टैरिफ चेंज तथा छह पर लोड बढ़ाने की कार्यवाही की गई। अत्यधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ी गई। धारा 135 में 22 तथा धारा 138 बी में 13 पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।