रिपोर्ट आकाश मिश्रा *बहुआयामी समाचार*

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर दीप जलाकर मंदिरों में दर्शन किए।कार्तिक पूर्णिमा तिथि को पुराणों में स्नान, व्रत व दान की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। पिहानी में गोमती के दो घाटो पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका। वहीं कुल्लहावर घाट व जतनगंज गोमती घाट तट पर स्नान-दान का दौर चला। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की टीम जगह-जगह तैनात रही। स्नान के लिए एक दिन पहले ही जुटान हो गई थी और शुक्रवार को भोर से ही लोगों ने स्नान शुरू किया तो अनवरत जारी रहा। स्नान के बाद लोगों ने मेले का आनंद लिया। स्नान के पश्चात फूल, माला, बताशा, नारियल, चुनरी, काली मिर्च, हलवा-पूरी, अगरबत्ती आदि गोमती मैया के चरणों में अर्पित कर पूजा-अर्चना किया। मेले में लोहे और लकड़ी के कृषि यंत्रों, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन व चटपटे व्यंजनों तथा मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई। इस दौरान आसपास के मंदिरों में घंट-घड़ियाल की गूंज होती रही। यहां स्नान का अलग ही महत्व है। ये है कार्तिक पूर्णिमा का महत्वकार्तिक पूर्णिमा तिथि को पुराणों में स्नान, व्रत व दान की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर असुर का संहार किया था। इसी तरह सिख धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दीपदान का महत्व है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।