रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
दातागंज बदायूं

दातागंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। दातागंज फतेहगंज मार्ग पर बेलाडांडी मोड़ पर मार्ग में गहरे गड्ढे हैं। जिस कारण अक्सर वाहन पलट जाते हैं। मंगलवार की सुबह बेलाडांडी मोड़ पर दो हैवी ट्रक गड्डे में जाते ही पलट गए। दोनों ट्रक के चालक और हेल्पर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। मालूम हो कि बेलाडांडी मोड़ पर लंबे अरसे से गड्ढे हो गए हैं। हाल फिलहाल में गंगा स्नान के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मोड़ पर स्थित गड्डों में रोड़ा मिट्टी डलवा दिया था।

जबकि मेरठ मुजफ्फरनगर से लखनऊ साइड को जाने वाले हैवी वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। वाहन चालक जब तक कुछ समझ पाते हैं तब तक बेलाडांडी मोड़ पर हुआ गड्ढा हादसे का सबब बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोड़ पर हमेशा वाहन पलट जाते हैं। वाहन पलटने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल बेलाडांडी मोड़ हादसे को दावत दे रहा है। शायद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग दातागंज को मूढ़ा पुल जैसे एक और हादसे का इंतजार है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।