🔵थाना कुंवर गांव न बालिग किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने वाले एक आरोपी को कुंवर गांव पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराओं में जेल भेजा है।

रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं। कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई निवासी किशोरी को दिवाली के अगले दिन एक युवक भगाकर ले गया था।परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।परिजन रिश्तेदारी सहित कई ठिकानों पर किशोरी को तलाश कर चुके थे जिसका कोई कोई पता नहीं चला।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। कि किशोरी चंडीगढ़ में है।पुलिस ने किशोरी को पच्चीस दिन बाद चंडीगढ़ से रामपुर जिला के एक युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता हैं कि दो वर्ष पहले किशोरी के परिजन पंजाब में रहते थे।तभी किशोरी के संबंध इस युवक से हो गए।जहां पुलिस ने मंगलवार को विशाल पुत्र नेम सिंह निवासी मंगोली थाना शाहाबाद जिला रामपुर को कस्बा कुंवर गांव चौराहे से समय करीब 8,40 बजे गिरफ्तार कर लिया।जिसे मंगल बार को न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने बाली टीम में उप निरीक्षक ओम पाल सिंह कांस्टेबिल रोहित राठी थाना कुंवर गांव मौजूद रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में जेल भेज दिया गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *