रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
आज दिनांक 05.12.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित यातायात कार्यालय में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु यातायात कण्ट्रोल रूम का शुभारम्भ किया गया। कण्ट्रोल रूम में यातायात कण्ट्रोल हेतु वायरलेस सेट स्थापित किया गया गया है जिस पर रोस्टरवार पुलिस कर्मियों की डियूटी लगायी जायेगी जो वायरलेस सेट पर आन वाच रहते हुए सुगम यातायात संचालन में सहयोग करेंगे। कण्ट्रोल रूम में गूगल मैप के माध्यम से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को सूचित करते हुए यातायात संचालन करायेंगे। यातायात व्य़वस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात कण्ट्रोल रूम के सीयूजी नं0 9454844045 को जारी किया गया है जिस पर किसी भी समय आम नागरिक यातायात सम्बन्धी समस्या के लिए सम्पर्क कर सकते हैं । शहर क्षेत्र को सेक्टरवार विभाजित करते हुए यातायात उप निरीक्षक गणों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है जो अपने-अपने क्षेत्र में यातायात का सुगम संचालन कराये जाने हेतु उत्तरदायी होंगे । शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों/ तिराहों पर वायरलेस हैण्डसेट से आच्छादित पुलिसकर्मियों की डियूटी लगायी गयी हैl इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर / यातायात रमेश कुमार तिवारी, टी0आई0 राकेश कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
