बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 5 दिसम्बर
ID.NoUP310587262804MAR06081985Ref
no22AUG2024LMP001727
धौरहरा खीरी। पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल पर्यवेक्षण/अभियान के क्रम में रोकथाम जुर्म जरायम व गिरफ्तारी वांछित वारंटी, चेकिंग वाहन व्यक्ति वस्तु के अनुपालन में लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में धौरहरा पुलिस को सफलता मिली है।इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम व क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में धौरहरा पुलिस को क्षेत्र में हो चुकी मोबाइल लूट काण्ड घेराबंदी करते हुए तीन आरोपियों को क्षेत्र के रंजीत गंज पुल के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया वादी मुकदमा आदिल ने सूचना दी कि सिसैया से आटो से आते वक्त बाइक सवार तीन युवकों ने सैमसंग मोबाइल लूट लिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 563/2024 की धारा 309(9)दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर तीन लोगों के पास भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किए 5 मोबाइल फोन,एक पर्स,इण्डियन बैक की पासबुक,एक तमंचा 12 बोर 2 कारतूस,घटना में प्रयुक्त काली मोटरसाइकिल सुजुकी lntufer नंबर U P-34-AS -0339 बरामद कर ओम गुप्ता उर्फ दीपांशु पुत्र स्व0 शिव नारायण, विष्णु तिवारी उर्फ बृजेश पुत्र मुकेश,संग्राम सिंह पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला सुभाष नगर,देवकली रोड कोतवाली सदर खीरी को क्षेत्र के रंजीत गंज पुल के पास की गई चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने में कोतवाली के उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह,अजय सिंह,हे0 का0 राकेश राजपूत, रजनीश,विशाल रोहित व शोभित कुमार को सफलता मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा कोतवाली सदर, खमरिया,सिधौली, मिहींपुरवा, बहराइच में लूट की घटनाएं कारित की गई।

