
सनातन विस्तार योद्धा, तैयार करना संस्कृति संवाद यात्रा का लक्ष्य . कृष्णा नन्द पाण्डेय।
रोहित सेठ
वाराणसी धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य को लेकर अनवरत चल रहे “ संस्कृति संवाद यात्रा “ की बैठक का ( 19वाँ पड़ाव ) श्री सभाकर शिक्षण संस्थान इण्टर कॉलेज,बरैछे, चंदवक जौनपुर मे आयोजित हुआ, कार्यक्रम
की अध्यक्षता श्री महेन्द्र पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन केराकत जौनपुर ने किया,
मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा कि आज जो परिवेश चल रहा है यह पूरे विश्व मे सनातन धर्म के लिए संक्रमण काल है सनातन धर्म को विधर्मि राक्षसों के द्वारा ख़त्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है , अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश मे हिंदुओ के साथ जो बर्बरता हो रहा है उससे मानवता मानवता शर्मसार हो रही है, इस शर्मनाक कृत्य से बचने के लिए हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा ।
शस्त्र व शास्त्र दोनों मे पारंगत हर सनातनी
होगा तभी मानवता की रक्षा हो पाएगी ,अभी समय है अवसर है, हर सनातनी को अपनी सुरक्षा के बारे मे सोचने का, भारत का हर सनातनी हिन्दू जब योद्धा बनेगा तभी सनातन संस्कृति का विस्तार होगा यह कहना अतिशयोक्ति नहीं हैं कि सनातन ही मानवता का रक्षक है , सनातन के विस्तार से ही मानवता की रक्षा सम्भव है , वक्ताओं मे गौरव मिश्र ने कहा कि हर सनातनी को सैनिक व
सनातन विस्तार योद्धा बनना पड़ेगा, अब समय आ गया है हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा । विन्ध्यवासिनी पाण्डेय ने कहा कि सनातन संस्कृति को जन जन तक
पहुँचाना होगा हमारी परम्पराएँ ही पूरी दुनिया को सुख की अनुभूति कराती है,
अनुराग सिंह ने कहाकि , सनातन संस्कृति विश्व का कल्याण हो
का उद्वघोष करती है , ऐसी परम्परा , संस्कृति की रक्षा के लिए हमे अपने
सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार
