भारत सरकार से आग्रह किया की बांग्लादेश में रहे हिंदुओं को बांग्लादेश सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान करायी जाए – अखिलेश कुमार ||

रोहित सेठ

वाराणसी :- बी एल डब्लू कैम्पस स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला कार्यालय पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की नवनियुक्त वाराणसी जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा डॉक्टर सैबी का भव्य स्वागत किया गया | 8 दिसम्बर रविवार को जिलाध्यक्ष वाराणसी (महिला युवा मोर्चा) का लखनऊ से काशी में प्रथम आगमन होने पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया |

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ सैबी ओझा को काशी का प्रतीक चिन्ह देकर बड़े उत्साह से जय श्री राम,हर हर महादेव एवं जय हिन्द जय भारत का उद्घोष किया | इस अवसर पर ढोल नगाड़े बजाकर पुष्प की वर्षा करके नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया | इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ सैबी ओझा ने कहा कि मैं सनातन धर्म की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम क्षणों तक लड़ती रहूंगी सनातन ही हमारा प्राण है सनातन ही हमारा धर्म है सनातन की रक्षा करना हम सभी सनातनियों का धर्म है | सनातन धर्म की रक्षा के लिए मैं गांव-गांव,गली-गली,शहर- शहर,घर-घर जाकर लोगों से मिलूंगी उनको सनातन धर्म के बारे में जागृत करूंगी जहां पर भी मेरी आवश्यकता होगी सनातन धर्म के लिए मैं वहां पर हमेशा खड़ी मिलूंगी |

मैंने अपना जीवन सनातन धर्म के लिए समर्पित कर दिया है जब राष्ट्र का उद्धार होगा राष्ट्र का उत्थान होगा तो हम सब का उत्थान होगा | हम सब लोग राष्ट्र के लिए समर्पित हैं राष्ट्रहित के लिए जो हो सकेगा अच्छे से अच्छा कार्य करती रहूंगी युवाओं में बड़ी शक्ति होती है युवाओं को जोड़ना लक्ष्य है |
विश्व हिंदू रक्षा परिषद में जो इस समय एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है उसको मैं जरूर निभाऊंगी एवं सभी युवाओं को सनातन धर्म की तरफ
जोड़ूंगी।
इस अवसर पर वाराणसी जिलाध्यक्ष राजेश मौर्या ने कहा की युवा शक्ति ही देश की शक्ति है युवाओं ने देश का विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे
इस अवसर पर वाराणसी जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने भारत सरकार से आग्रह किया की बांग्लादेश में रहे हिंदुओं को बांग्लादेश सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान करायी जाए | कार्यक्रम का उद्घाटन शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि सनातन ही हमारा सबसे पुराना धर्म है सनातन को कोई मिटा नहीं सकता है सनातन धर्म अनंत काल तक रहेगा,सनातन हमारी पूंजी है हमारी शक्ति है हमारे प्रेरणा है हमारे जीवन जीने का लाइफस्टाइल है सत्य की राह पर पर मैं हमेशा आप लोगों के साथ रहूंगा सनातन धर्म के विकास के लिए मैं आपके साथ रहूंगा मेरा आशीर्वाद आप सभी लोगों के साथ है हिंदुओं को जोड़ना भी एक काम है हम सभी लोग को मिलकर इसको करना चाहिए |

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मौर्या,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार,सत्य प्रकाश मौर्य,नंदलाल जी ,अनिल कुमार,राजकुमार , संकठा प्रसाद जी,रजनीश,छोटू, जितेंद्र ,साहिब,राकेश,अमन,बसंत लाल,बबलू,सेतु,बासु,राहुल,विवान विश्वनाथ, पंकज,विनय मौर्या ,राकेश मौर्या,अजय,राजू शर्मा,सुरेश मौर्या, अफ़गान अंसारी, मोहम्मद,साहिब, रिजवान,पंकज,त्रिलोकी , अखलेश चौरसिया आदि गणमान्य लोगों को की उपस्थिति रही |

उसके बाद अनेक स्थानों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया बाद में जिलाध्यक्ष ने काशी के विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed