संवाददाता अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l जनपद बाराबंकी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एंव जनपद में मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं रोकने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20 /12 /2024 को थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा मैन्युअल एन्टेलीजेंस के आधार पर एक मादक पदार्थ तस्कर परवेज पुत्र मुशीर निवासी टिकरा उस्मां थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी को जैतपुर हरख मार्ग टिकरा उस्मां मोड़ के पास से 1 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ 06 लाख रुपए ) के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैतपुर पर मु0 अ0 स0 437/2024 धारा 8/21सी/ 29 एनडीपीएस पुलिस ने पंजीकृत किया है l

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि अभियुक्त अपने अन्य साथी मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मोहम्मद कलीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है l अभियुक्त गण द्वारा जनपद बाराबंकी व आसपास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है l वांछित अभियुक्त मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है l

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *