(बहुआयामी समाचार हरदोई,)
हरदोई आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम रनिया मऊ पिहानी में अवैधरूप से बनाकर भंडारित किया हुआ लगभग 2 कुंटल छेना रसगुल्ला बरामद किया गया। छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 3 कुंतल के लगभग दूषित छेना रसगुल्ला जो अस्वच्छ रूप से भंडारित किया गया था था जिसकी कीमत लगभग रू0 54000 नष्ट करवा दिया गया। अवैध रूप से चल रहे रसगुल्ला बनाने के कारोबार को बंद करवा दिया गया। नमूने को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम यस आई रमेश सिंह सेंगर कांस्टेबल राज कपूर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed