बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 23 दिसम्बर
Id.no UP310587262804AMR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
निघासन । लखीमपुर खीरी में पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। निघासन कोतवाली पुलिस ने कस्बे में स्थित गोपाल लान से प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया। प्रदीप पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला गांधी नगर कस्बा थाना निंघासन का रहने वाला है।जिसे लखीमपुर से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने प्रदीप के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर की बरामदगी की है।
कोतवाल निंघासन महेश चंद ने बताया कि आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

