गोरखपुर।कैम्पियरगंज अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन सहायतित एवं गोरखपुर एनवॉयरन्मेन्टल एक्शन ग्रुप द्वारा संचालित लचीली खेती परियोजना 1 अप्रैल 2024 से कैम्पियरगंज विकास खण्ड के18 ग्राम पंचायतो में संचालित हो रही है। परियोजना के तहत पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन और कम लागत खेती” पर किसान गोष्ठी का आयोजन 6 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे से ग्राम पंचायत गोपलापुर में किया गया।

इस कम में किसानों को तालाब, जलस्रोत,मृदा परीक्षण,और पशुपालन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन,मृदा पोषण और जैविक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी देकर फसल उत्पादन में सुधार के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा किया गया है। गोष्ठी में किसानों को अंजू पाण्डेय द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन के साथ खेती की कम लागत तकनीकों की जानकारी प्रदान किया गया ।मोहम्मद असलम एवं दयाराम ने गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य व परियोजना की गतिविधियों के बारे में बताया है।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि अजय कुमार सिंह तथा भारतीय मक्का अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ रोहित कुमार ने विभाग की संबंधित योजनाओं के बारे में बताया l लचीली खेती से सम्बन्धित सामग्री वितरण, और प्रश्न-उत्तर सत्र भी किया गया । गोष्ठी किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और स्थायी खेती तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया l कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकर्ता असलम खान, अंजू पाण्डेय,नर्मदा, बादशाहपुर प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव,दिलीप, सुशीला व सोनी तथा गोपालपुर ग्राम पंचायत के 74 महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *