अंबियापुर ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के अंबियापुर ब्लॉक परिसर में शनिवार बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक हरीश शाक्य समेत अन्य वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर आम जनमानस के जीवन को मुख्य विकसित धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बताया गया कि बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है। सरकार की नीतियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही पारदर्शी शासन व्यवस्था और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। इस मौके पर मुनीश राघव, दीपक चौहान, अजीत सिंह, आचार्य संजीव रूप, ओमप्रकाश सागर, राहुल देव शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, केपी लोधी, सर्वेश शाक्य, मंगलीराम शर्मा, महेश शर्मा, विनय सिंह, विवेक राठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *