बिल्सी। तहसील सभागार में पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बदन सिंह यादव, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, हरपाल सिंह, ऋषिकांत उपाध्याय, विनोद कुमार साहू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *