कलम दवात चौराहे पर जनसेवा कर कायस्थ जन मनाएंगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 19 जनवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर। हर माह के तीसरे रविवार को पारंपरिक रूप से चल रही श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक का आयोजन आज यहां संस्था मंत्री इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव के आवास पर मानवता का प्रदीप्त दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की संचालन महामंत्री चित्रांश अनूप कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव ने उपस्थित दर्ज करवाते हुए उपस्थित जनों का उत्साह बढ़ाया।
भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, आराधना एवं आरती के साथ शुरू हुई इस बैठक में संस्था महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद पूरे महीने संस्था की प्रेरणादाई सक्रियता पर बिंदुवार प्रकाश डाला। तदोपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की महिला शाखा अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों से संस्था के कार्यक्रमों में नियमित एवं ससमय आने की अपील के साथ साथ अपने साथ कम से कम एक कायस्थ को लाने की अपील की। इस बीच निजी क्षेत्र में मेहनत कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति के दो बच्चों की शिक्षा में आर्थिक संकट को संज्ञान लेते हुए संस्था पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से त्वरित तौर पर 6 हजार रुपए एकत्र कर उस व्यक्ति की सहायता करते हुए बच्चों की निर्विघ्न शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर प्रेरणादाई मिसाल पेश की। बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता राशि पाकर जरूरतमंद व्यक्ति ने सजल नेत्रों ने संस्था पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। चित्रांश अजय कुमार श्रीवास्तव ने श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के विकास के लिए 5100 की सहयोग राशि देते हुए संस्था के कायस्थ धर्मशाला विकास एवं सुंदरीकरण विचार पर बल दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बैठक को संबोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने संस्था के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम 23 जनवरी को कलम दवात चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस जयंती के लिए शाम 4 बजे एवं श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त आरती के लिए शाम साढ़े 6 बजे पहुंचने की अपील की। समापन संस्था संरक्षक, अभाकाम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री खरे ने अपने ओजस्वी वक्तव्य के साथ किया। अंत में मेजबानी कर रहे मंत्री इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव ने सुरुचिपूर्ण जलपान के साथ उपस्थित जनों का स्वागत भी किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रवि कांत श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना मुकेश, मनीष श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, युवा शाखा मीडिया प्रभारी चित्रांश स्पर्श सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *