रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
दातागंज बदायूं
बदायूँ। जनपद के रमज़ानपुर में हजरत गूंगे शाह साहब रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर उत्तर प्रदेश का मशहूर और कदीमी मेला व नखासा 17 जनवरी से शुरू हो गया है। जो 3 मार्च तक चलेगा। जिसमें माघ माह के प्रथम रविवार आज 19 जनवरी 2025 को प्रशासनिक व्यवस्था के साथ शान ओ शौकत से ठिलिया (गागर) उठी ठिरिया रमजानपुर गांव में सलमान जमीर उर्फ चाँद मियां पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष की कोठी पर पहुंची जहां पर उन्होंने सज्जाद नशीन अफराद उर्फ छोटे मियां का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया फूलों के हार डाले मुंह मीठा किया ।

ठिरिया जामा मस्जिद आदि निर्धारित स्थानों से होते हुए दरगाह पहुंची जिसमें हजारों अकीदतमंद उलमा, सूफियों मशायक शोओरा अदीब शरीक हुए और मुल्क के मशहूर कव्वाल की जोकियां बज़्म ए शमा में शरीक होकर उर्स को बुलंदियों पर पहुंचाया नुमाइश में हर साल हर किस्म के मवेशी करेंग , घोड़े, , भैंस आदि लकड़ी के फर्नीचर तख्त पटा बेलन कप प्लेट आदि दहेज का समान भी यहाँ उपलब्ध रहता है बच्चों ने खूब झूलो का आनंद लिया यहाँ दरी कंबल लिहाफ अन्य प्रदेशों के दुकानदार भी यहां अपनी दुकान लगाते हैं आज से ही मेले में खरीदारी होने लगी लोगों ने खजला हलवा पराठा चाट पकौड़ी जमकर खायी भारी तादाद में खरीद फरोख्त हुई।

मुल्क के हर हिस्से के व्यापारी मवेशी व दीगर सामान खरीद फरोख्त के लिए शिरकत करते हैं।जगह-जगह लंगर खाने में लोगों ने लंगर खाया यात्रियों के कयाम, रोशनी, .मुफ्त पानी, हिफाजत, तफरियात् का इंतजाम किया जाता है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहा मेले में अस्थाई कोतवाली बनाई गई है ।

जहां कादर चौक थाना प्रभारी उदयवीर सिंह एस एस आई कमलेश सिंह एस आई हरिओम राजपूत पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे महिला पुलिसकर्मी भी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहीं हैं इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत प्रधान मुत्तलिब भाईया रमजानपुर के लोकप्रिय पूर्व एस आई निहाल उद्दीन , पूर्व प्रधान चुन्नू मियाँ , अख्तर खान ,बब्बन खान , नूरुद्दीन , इंतजार हुसैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

