रिपोर्ट:इमरान मालिक

🔵महिला एव बाल कल्याण संगठन की बैठक हुई आहूत

हाथरस। रविवार को महिला एव बाल कल्याण संगठन की एक बैठक कस्बा सादाबाद के कूपा गली स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने संगठन की महिला पदाधिकारियों को महिला हित के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आज के दौर में जिस तरह से महिलाओ का शोषण व उन पर अत्याचार हो रहा है वह गलत है महिलाए अपने आप को किसी से कम नहीं समझे। महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ लेकर महिलाए अपने पैरो पर खड़ा हो सकती है।

किसी भी महिला को कोई भी परेशानी हो तो उनके लिए महिल एव बाल कल्याण संगठन के दरवाजे चौबीस घंटे खुले है। संगठन किसी भी महिलाओ का शोषण व अत्याचार सहन नही करेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जानू चौधरी, जिला अध्यक्ष पुरुष विग दिनेश बघेल, मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी, बीरू पहलवान, पूनम वर्मा, राखी देवी, जीतू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मंजू देवी, ज्योति देवी उषा देवी, राजेंद्र सिंह गावर सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *