रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय

बदायूं दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने पूर्व मंत्री स्व गेंदन लाल मौर्य के बेटे शिव दयाल और उनके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया हैं।यह कार्यवाही दिल्ली में कोकीन के साथ पकड़े गए एक युवक और युवती के निशान देही पर की गई है।बीती रात दिल्ली नारकोटिक्स टीम कोतवाली बिसौली पहुंची । जॉच में सामने आया। कि दिल्ली में पकड़े गए आरोपियों ने कोकीन शिव दयाल और उनके रिश्तेदार से खरीदी थी।इस मामले में दिल्ली के नारकोटिक्स थाने में पहले से मुकद्दमा दर्ज है।

बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया है। जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी।दोनो लोगों को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदन जुड़ी और अतर पुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है।इधर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के प्रेम नगर थाने में हीरोइन के साथ दो लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।कोर्ट में दोनो आरोपियों ने कबूला कि हमने यह हीरोइन बदायूं जिले के लोगो से खरीदी है।गिरफ्तार किए गए शिव दयाल के पिता गेंदन लाल मौर्य बहुजन समाज पार्टी की सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष थे। और उन्हें मंत्री पद का दर्ज प्राप्त था।जिनका कोरोना काल में निधन हो चुका है।इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जहां आरोपियों के परिवार और उनके रिश्तेदारों पर भी सवाल उठ रहे है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *