यूपीएस पतरासी के खेल मैदान में गुणवत्ताविहीन काम पर डीएम खफा, सेक्रेटरी, प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब

शिथिल पर्यवेक्षण पर बीडीओ नकहा को लगाई फटकार

रिपोर्ट अनुज कुमार शुक्ला

लखीमपुर खीरी 21 जनवरी। मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तहसील सदर, ब्लॉक नकहा के परिषदीय विद्यालय रवही मुबारकपुर, सेवकहा और पतरासी का औचक निरीक्षण कर “मिशन मैदान” के तहत निर्माणाधीन खेल मैदान की प्रगति देखी और विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा। यूपीएस पतरासी के खेल मैदान में गुणवत्ताविहीन काम पर डीएम बेहद खफा नजर आई। ग्राम सेक्रेटरी/सचिव प्रिया वर्मा, प्रधानाध्यापक बंदना सिंह का स्पष्टीकरण तलब किया। वही बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी शिथिलb पर्यवेक्षक पर फटकार भी लगाई।

डीएम ने डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी संग ब्लॉक नकहा के क्रमशः परिषदीय विद्यालय रवही मुबारकपुर, सेवकहा और पतरासी पहुंची, जहां उन्होंने संविलियन विद्यालय रवही मुबारकपुर और यूपीएस पतरासी में बृहद खेल मैदान और झूले आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि विभिन्न खेलों के लिए बनाए गए खेल मैदानो में व्हाइट पट्टी के बीच हरी घास लगवाए। निर्देश दिए कि लगाए गए पोल्स के बीच बच्चों की हाइट के अनुसार नेट बंधवाई जाए। ताकि सुगमता से बच्चे खेल सके। उन्होंने लगाए जा रहे झूलों की गुणवत्ता भी परखी। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि खेल सामग्री का प्रॉपर रखरखाव सुनिश्चित करते हुए झूलों की क्रियाशीलता को सुनिश्चित कराया जाए। संविलियन रवही मुबारकपुर खेल मैदान स्तरविहीन पाया और पाथवे के निर्माण में कमियां मिली। बीडीओ को शिथिल पर्यवेक्षण पर फटकार लगाकर पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों की उपस्थिति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्लासेज में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता भी जांची। मौजूद नौनिहालों से प्रश्न किया सही जवाब देने पर उत्साहवर्धन करते हुए टॉफियों का वितरण किया। निर्देश दिए कि पठन-पाठन के साथ खेल भावना को भी विकसित किया जाए। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद शिशुओं को दुलारा।

डीएम ने पीएस सेवकहा में देखा निर्माणाधीन रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन, दिए निर्देश
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्राथमिक विद्यालय सेवकहा पहुंचकर विद्यालय की छत पर बनाए जा रहे रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन का औचक निरीक्षण किया और तय समय पर गुणवत्ता के साथ गेमिंग जोन के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि वह स्वयं एक-एक रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन को स्वयं मॉनिटर करते हुए समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ उसे पूर्ण कराए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में रसोईया के द्वारा तैयार और वितरित किए जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता भी परखी।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज जनपद फतेहपुर में बेहद गरिमामयी और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की।अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिपार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में जनपद के कई शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल जीपूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेलविधायक श्रीमती ऊषा मौर्याचेयरमैन एड. राजकुमार मौर्यासहित जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, समरजीत सिंह और दलजीत निषाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की।हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूमइस भव्य आयोजन में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, संगीता राज पासवान, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एड. सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, सऊद अहमद, कालिका सिंह, परवेज़ आलम, वीरेंद्र तिवारी, और सुहैल खान हेमू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे से समाज के हर तबके को एक नई दिशा मिल रही है। पूरे जिले में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।