रिपोर्ट: पवन चौधरी

मांट/मथुरा।बुधवार को गांव कुडवारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोकदल के नेता विधानसभा व विधान परिषद के साथ-साथ लोकसभा व राज्यसभा में भी मौजूद हैं। रालोद नेता अब देश के चारों सदनों में किसानों की आवाज उठा रहे हैं। पार्टी मुखिया चौ. जयंत सिंह की ईमानदारी और उनकी नीतियों के चलते पार्टी का जनाधार भी हर रोज बढ़ रहा है। किसान और युवाओं में जोश है। उन्होंने कहा कि वह अपनी निधि से हर गांव में विकास कार्य करा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद व संचालन कैप्टन करुआ सिंह ने किया। इस दौरान रालोद नेता जगवीर नौहवार, दीपक सेठ, रोहताश चौधरी, रामधन गुर्जर, ओमवीर नौहवार, अशोक चौधरी, गुलज़ारी सरपंच, रविन्द्र प्रधान, राजकुमार चौधरी, सोरन तंवर, अतेन्द्र सिंह नौहवार, ज्ञानेन्द्र चौधरी, सुभाष प्रधान, प्रेमसिंह दरोगा, दिलीप प्रधान, रतनसिंह प्रधान, ओमप्रकाश फौजदार, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

जिंदगी भर याद रहेगा कुडवारा में मतदान बहिष्कार

टैंटीगांव। गांव कुडवारा में आयोजित जनसभा में एमएलसी योगेश नौहवार भावुक होते हुए बोले कि साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आपके द्वारा किया गया मतदान का बहिष्कार जिंदगी भर याद रहेगा। बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गांव कुडवारा ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। गांव में करीब 600 वोट हैं। और इस चुनाव में योगेश नौहवार मात्र 432 वोटों से हारे थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज जनपद फतेहपुर में बेहद गरिमामयी और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की।अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिपार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में जनपद के कई शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल जीपूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेलविधायक श्रीमती ऊषा मौर्याचेयरमैन एड. राजकुमार मौर्यासहित जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, समरजीत सिंह और दलजीत निषाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की।हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूमइस भव्य आयोजन में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, संगीता राज पासवान, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एड. सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, सऊद अहमद, कालिका सिंह, परवेज़ आलम, वीरेंद्र तिवारी, और सुहैल खान हेमू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे से समाज के हर तबके को एक नई दिशा मिल रही है। पूरे जिले में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।