बदायूं जनपद के सहसवान तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा,उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह,तहसीलदार शिव कुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, दहगवां खंड विकास अधिकारी मुनब्बर अली, सहित अन्य विभागों से संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया ।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आज 24 शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निस्तरण करने के निर्देश दिए गए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *