रिपोर्ट:मनीष कांत शर्मा

अलापुर : आत्माराम डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। स्वच्छता अभियान चलाया, रैली निकाली।
संस्थापक डा.मनीराम मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं पथ प्रदर्शक हैं। नि:स्वार्थ सेवा से समाज को नई दिशा दिखाती हैं। बालक-बालिकाओं को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
प्राचार्य डा. विशेष कुमार ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन और सद्भाव जीवन को पवित्र बनाते हैं। मानव में देवता का उदय करते हैं।


विद्यालय संरक्षिका धनदेवी ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। रैली निकाली और स्लोगन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर बैकुंठ नारायण, मंजू बाजपेई, ललित वाजपेई, पुष्पा देवी, रिबेल सिंह आदि मौजूद रहे है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *