रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

उसावां:थाना क्षेत्र के गांव रते नगला में भूसा का पॉलिथीन कूप ढह जाने से उसमें दबकर एक किसान की मौत हो गई। किसान भूसा निकालने के लिए अंदर घुसा था। इसी दौरान ऊपर से अचानक भूसा ढह गया। जिसके चलते दम घुट जाने से उसकी मृत्यु हो गई। स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बुधवार को अपरान्ह एक बजे भास्कर 45 वर्ष पुत्र छोटे सिंह खेत पर लगे कूप से भूसा निकालने के लिए गए थे। इसी बीच जब वह भूसा निकाल रहे थे,पॉलिथिन कूप भूसा समेत बैठ गया। जिससे कूप में दब कर भास्कर की मौत हो गई। काफी देर तक जब भास्कर घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी खोज शुरू कर दी। तलाशी के दौरान भास्कर का शव कूप में दबा निकला। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *