बजट आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप:- आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु।

मध्यम वर्ग, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर।

बजट से बढ़ेगी बचत और निवेश, विकास में जनभागीदारी को मिलेगा बल।

रोहित सेठ

वाराणसी 01 फ़रवरी :- उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को संतुलित, समावेशी और विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है, जिसमें गरीबों और किसानों का कल्याण, वंचितों का सम्मान, नारी शक्ति का उत्थान और मध्यम वर्ग की बेहतरी समाहित है।

आयुष मंत्री डॉ दयालु ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर में 12 लाख तक की छूट देकर,बड़ा तोहफा दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा।

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि बजट से लोगों की विकास में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे बचत और निवेश दोनों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाने वाला है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी को मजबूत करेगा।

आयुष मंत्री डॉ दयालु ने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।