बीएचयू की वैज्ञानिक भारत की तरफ से ई-लाइफ ग्लोबल साउथ कमेटी की सदस्य चुनी गईं।

रोहित सेठ

वाराणसी सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स (सी.जी.डी), बीएचयू में कार्यरत, डॉ. चंदना बसु को प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिकाओं में से एक, ई-लाइफ की ग्लोबल साउथ कमेटी की सदस्य के रूप में चुना गया है। डॉ. बसु अफ्रीका, एशिया, कैरिबियन और लैटिन अमेरिका के 10 उत्कृष्ट वैज्ञानिकों द्वारा संचालित समिति में शामिल हुई हैं। डॉ. बसु भारतीय उपमहाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस ग्लोबल साउथ कमेटी का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट शोधों को ओपन पब्लिशिंग और रिव्यु के बारे में विज्ञानियों में जागरूकता बढ़ाकर “ओपन साइंस” को बढ़ावा देना है। इस समिति का उद्देश्य अच्छे शोधों को लोगों समर्थन प्रदान करना और लोगो तक पहुचाना है। इससे शोध में पारदर्शिता, सहयोग और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा और ग्लोबल साउथ शोधकर्ताओं के लिए अवसरों में सुधार आएगा।

डॉ चंदना ने बताया की वह कमेटी में साउथ एशिया के महिला वैज्ञानिकों के लिए खास तौर पर कार्य करेंगी और उनके अन्दर एक वैज्ञानिक को विकसित करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा प्रत्येक महाद्वीप से शोध प्रतिनिधित्व को जोड़ेंगी और युवाओ में शोध, चुनौतियों का सामना करना और उनका समाधान करने को प्राथमिकता देंगी, जिससे ग्लोबल साउथ के शोधकर्ताओं के अवसरों में सुधार हो सके।

बीएचयू के सी.जी.डी के संस्थापक समन्वयक प्रोफेसर राजीव रमन ने कहा, “यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. चंदना को ईलाइफ की ग्लोबल साउथ समिति के लिए चुना गया है। यह चंदना की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विज्ञान को बड़े पैमाने पर समाज तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता है। मुझे विश्वास है कि ई-लाइफ समिति के सदस्य के रूप में, डॉ. चंदना विज्ञान में समावेशिता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में योगदान देंगी।

बीएचयू के सी.जी.डी के समन्वयक, डॉ अख्तर अली ने कहा, “डॉ. चंदना बसु एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक हैं और मानव आनुवंशिकी के क्षेत्र में उनके काम का वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है । यह हमारे केंद्र के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है और आशा है कि इस नई भूमिका में उनका योगदान भारतीय शोधकर्ताओं की मदद करेगा और हमारे राष्ट्र की सेवा करेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।