बजट प्रतिक्रिया–गौरव राठी

रोहित सेठ

वाराणसी 1 फरवरी।विभिन्न धार्मिक/सामाजिक/चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापारिक तथा अन्य संगठनों से जुड़े गौरव राठी ने अपने बजट प्रतिक्रिया में कहा कि “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 देश की आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल इंडिया जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया गया है, जो देश के विकास को गति देगा। मध्यम वर्ग के लिए टैक्स में राहत और छोटे व्यवसायों को समर्थन देने वाले प्रावधान आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे। यह बजट न केवल आर्थिक स्थिरता को मजबूत करता है, बल्कि रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण की दिशा में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। कुल मिलाकर, यह बजट देश को आत्मनिर्भरता और सतत विकास की राह पर आगे ले जाने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *