खत्री प्रीमियर लीग: जय नारायण ग्राउंड पर हुआ भव्य मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट।

रोहित सेठ

वाराणसी, रामापुरा – खत्री हितकरिणी युवा सभा के तत्वावधान में “खत्री प्रीमियर लीग” का आयोजन जय नारायण ग्राउंड, रामापुरा में किया गया। इस रोमांचक और उत्साहपूर्ण मैत्री क्रिकेट मुकाबले में चार टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में खत्री मनीष टंडन, विवेक खन्ना, नितिन टंडन, गौरव मेहरोत्रा और गौरव अरोड़ा के नेतृत्व में चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूरे आयोजन का संचालन सभा के महासचिव श्री अमन मेहरा ने बेहद प्रभावी तरीके से किया।

मुख्य अतिथि खत्री दीपक माधोक ने अपने जोशीले और प्रेरणादायक संबोधन से सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार किया। पूर्व एमएलसी श
अशोक धवन ने अतिथि सम्माननीय के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया।

इस आयोजन के अध्यक्ष राजीव खन्ना रहे, जबकि सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष टंडन एवं हर्ष माधोक ने निभाई। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल अध्यक्ष प्रवीण मेहरोत्रा एवं तुषार खन्ना का विशेष योगदान रहा।

कोषाध्यक्ष राहुल खनेजा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में गुंजन कपूर, सुनील मेहरोत्रा, शम्मी खत्री, प्रशांत कपूर, रोहित कपूर, पवन मेहरोत्रा, डॉ. एम्बर भाटिया, सीए नमन कपूर, हरीश वालिया, आयुष कपूर एवं आलोक कपूर सहित कई प्रमुख खत्री समाज के सदस्य शामिल हुए।

इस शानदार आयोजन ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और जोश भरा तथा खेल भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *