छोटी काशी पतंग महोत्सव का हुआ भव्य समापन


बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 2 फरवरी
Id.no UP3105872262804MAR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
गोला गोकर्णनाथ विजय शुक्ल रिंकू पालिकाध्यक्ष गोला गोकर्णनाथ एवं गोला टूरिज्म संगठन द्वारा संयुक्त तत्वावधान मे दो दिवसीय छोटी काशी पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतिभागियों भारी उत्साह देखने को मिला एवं साथ ही उपस्थित नागरिकों में उनकी पुरानी स्मृति का संचार हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोला अमन गिरि विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, पूर्व भाजपा गोला नगर अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता एवं सीजीएन डिग्री कॉलेज गोला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय बाजपेई रहे। निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों का मनोबल उनके मध्य उपस्थित रहकर बढ़ाया गया। गणमान्य अतिथियों में सुरेन्द्र कोहली, विवेक, पीयूष शुक्ल, विमलेश मिश्र, अरुण अवस्थी आदि उपस्थित रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, प्रथम दिवस ए व बी ग्रुप में चयनित पांच पांच प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड के लिए पतंग उड़ाई।
प्रथम दिवस ए ग्रुप में आदिल खान, मोहम्मद उजैर, अमन अली, हिमांशु गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता एवं ग्रुप बी में शिवम साहनी, हिमांशु सिंह, उदय मिश्र, आदित्य दीक्षित एवं रौनक तिवारी थे जिन्होंने फाइनल राउंड में जाने के लिए प्रतिस्पर्धा की। इनमें से उज्ज्वल गुप्ता व शिवम साहनी ने फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा की व विजेता उज्ज्वल गुप्ता एवं उप विजेता शिवम साहनी रहे जिन्हें अतिथियों द्वारा क्रमशः 5100 रुपए व 2100 रुपए का नगद पुरस्कार, चमचमाती ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में रुद्रांश मिश्र को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ जिन्हें 2100 रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की ओर से दिया गया।
सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक गोला अमन गिरि एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू द्वारा छोटे बच्चों के साथ पतंग उड़ाई गई एवं अपने बीते दिनों का स्मरण किया गया। विधायक अमन गिरि ने अपने उद्बोधन में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू एवं गोला टूरिज्म संगठन की भव्य छोटी काशी पतंग महोत्सव के आयोजन हेतु प्रशंसा की एवं पुराने खेल को जीवित रखने के उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन गोला टूरिज्म संगठन के सचिव मिलिंद शुक्ल द्वारा किया गया। आयोजन के समय स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में भारी भीड़ उपस्थित रही।
चाइनीज मांझे को त्यागने व उसका प्रयोग न करने हेतु सभी प्रतिभागियों को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू द्वारा प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। निर्णायक मंडल ने अपने निर्णय से समारोह को सार्थक गति प्रदान की इसमें डॉ सौरभ दीक्षित, डॉ योगेश कनौजिया, डॉ आदर्श दीक्षित, कुलदीप तिवारी, राजेंद्र सोनी एवं एड सुमित शाह रहे। आयोजन समिति में गोला टूरिज्म संगठन के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, प्रबंधक प्रेम गुप्ता, सचिव मिलिंद शुक्ल, मंत्री अनुज त्रिवेदी, कुंभी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, लवकुश अवस्थी, रितेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता वीनू, आशुतोष मिश्र एवं कमलेश उपस्थित रहे।
