रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
मितौली खीरी, 3फरवरी: कस्ता कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित राधे रमण सोना देवी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज शिशुओं के द्वारा पाटी पूजन का कार्यक्रम विधिवत कराया गया। आपको बता दें कि आज दिनांक 3 फरवरी को माघ शुक्ल पंचमी (वसंत पंचमी) का पर्व था जिसे ज्ञान की अधिष्ठात्री माता सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर कस्ता कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित राधे रमण सोना देवी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य स्टाफ द्वारा माता सरस्वती का पूजन हवन तथा नए प्रवेश वाले शिशुओं का पाटी पूजन का कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश जी, उप प्रधानाचार्य अवधेश शुक्ला, राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



