मीरापुर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में आज मीरापुर पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मूठभेड हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश बाईक लेकर फरार हो गया। दो पहले सर्राफा के पुत्र की हत्या करने के इरादे से सरे बाजार में फायरिंग की थी। मीरापुर थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया मीरापुर पुलिस देर रात कस्बे से डिगडेरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुतुबपुर झाल की और से एक बाइक पर संदिग्ध युवक दिखाई दिये। उन्हें रोकने का इशारा किया तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। पुलिस की घेरा बंदी होने पर युवको ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवावी कार्यवाही की तो एक बदमाश घायल हो गया उसके पैर में गोली लग गई घायल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा साथी बाइक लेकर फरार हो गया है घायल बदमाश बहसूमा थाने व हस्तिनापुर का हिस्ट्रीशीटर है। इन थानों में कई मुकदमे दर्ज है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था घायल बदमाश अंकुश उर्फ बवंडर पुत्र धनवीर निवासी माखन नगर थाना बहसुमा का निवासी है। मीरापुर थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह व ललित कुमार हेड कांस्टेबल मनोज कांस्टेबल पिंकू शर्मा ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

