रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
बेहजम खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बेहजम के बी डी ओ नीरज दुबे ने आज ग्रामसभा पैला का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सामुदायिक भवन, आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां डॉ उपस्थित मिले।
इस दौरान उन्होंने ग्रामप्रधान श्री पाल मिश्र तथा सचिव संदीप कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तीनों भवनों को एकीकृत करते हुए देखभाल करने के लिए चार दिवारी निर्माण का आदेश दिया। जो कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाईश के बाद सड़क से उचित दूरी पर किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिव से कहा कि गांव में बने आर सी सेंटर को शीघ्र चालू किया जाए। इसके साथ ही गांव वालों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

