प्रेस विज्ञप्ति

754

03/02/2025

अंबिकापुर. देवीगंज रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि.में बसंतीपचमी का पर्व श्रद्धाभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत आज के मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री देवकुमार साहू ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर समिति के व्यवस्थापक राजरूप छाजेड़, सह व्यवस्थापक श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कार्यक्रम गुप्ता व पूर्व व्यवस्थापक बसंतकुमार गुप्ता उपस्थित थे।

आज का मुख्य कार्यक्रम विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन हवन आरती परम्परागत व वैदिक विधि विधान से राजेश मिश्रा संभाग समन्वयक द्वारा कराया गया। पूजन में प्राचार्य श्रीमती मीरा साहू के साथ सभी आचार्य एवं शिशु भारती के पदाधिकारी सहभागी रहे । सभी भैया/बहन एवं आचार्य रंग बिरंगे एवं पीले परिधान में भारतीय संस्कृति की मान बढ़ा रहे थे। विद्यालय के

वरिष्ठ आचार्य भूधर किशोर त्रिपाठी ने नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को पट्टी पूजन करा कर उनके विद्यारंभसंस्कार की विधि सम्पन्न कराई। जिसमें 11 बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पूर्व आचार्या स्व. रानी मिश्रा दीदी के स्मृति में उनके ज्येष्ठ सुपुत्र अचिरान्शु मिश्र द्वारा प्रति वर्षानुसार अष्टम, दशम वी द्वादश में प्रवीण्य छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कड़ी में सत्र 2023.24 में 8वीं से सुप्रिया गुप्ता, खुशी कंसारी, आयुष कुमार, 10वी से समीक्षा त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, ज्योति सुधाकर एवं 12वीं से ऊषा अगरिया तृषा यादव व संदीप गुप्ता को यह सम्मान मिला। प्राचार्य मीरा साहू ने अपने वक्तव्य में बसंतीपचमी पर्व के के साथ विद्यारंभ संस्कार की महत्ता पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम मे अनेकानेक अभिभावक, पूर्व छात्र एवं सभी आचार्य परिवार उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्य क्रम को सफल बनाया।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *