रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
गोला गोकर्णनाथ: शाम करीब 5.30 बजे गोला अलीगंज रोड पर कालीचरण पुर भट्टे के पास बुलेट संख्या AS12U0694 से ओवरटेक करते हुए भीषण हादसा हुआ।
बुलेट बाइक पर अनिल वर्मा पुत्र राम लाल निवासी कंजा थाना गोला जिला खीरी उम्र 50 वर्ष व मनोज कुमार पुत्र चंद्र शेखर निवासी कंजा थाना गोला जिला खीरी कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई जिसमे अनिल व मनोज की मौके पर मृत्यु हो गई।
मृतकों के परिजनो को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
पंचायत नामे की कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल भी मौजूद है। मृतकों के परिवार में शोक छाया हुआ है।

0 views
