धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो, उत्तर प्रदेश):उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े प्रदेश के 28 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों का विवरण अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा। सूचनाओं से संबंधित वेबपेज बोर्ड की वेबसाइट www. upmsp. edu. in पर तैयार कराया जा रहा है।बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 21 मई को पत्र लिखकर स्कूल की फोटो, महत्वपूर्ण उपलब्धियां बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल के पोर्टल पर 25 मई तक अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी है अनिवार्य

1. 9वीं से 12वीं तक के एक करोड़ से अधिक बच्चों की ई-मेल आईडी होगी।

2. स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवाई जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *