रिपोर्ट उप तहसील प्रभारी मौहम्मद आदिल

बिजनौर । उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा तैयारी के लिए शिक्षा विभाग, प्रशासन जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम से जोड़ा गया। यहां परीक्षा के दौरान कई एलईडी पर सजीव प्रसारण दिखेगा। माध्यमिक शिक्षा व जिला प्रशासन की यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पैनी निगाह है। केंद्रों पर प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभाग की ओर से जिला कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी नामित किया है। डीआईओएस द्वारा कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों का सीसीटीवी कैमरों से निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि सभी 119 परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा केंद्रों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *