वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के विधि परामर्शदाता तथा भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ के विरुद्ध थाना जरीफनगर में फर्जी मुक़दमा दर्ज करने और कराने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों में उबाल आ गया है। क्षत्रिय महासभा बदायूं के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाल भगवान सिंह ने बताया कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारी 24 मई 2022 को जिला प्रशासन को मांग पत्र देकर फर्जी अभियोग पंजीकृत करने और कराने के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे तथा आगे की रणनीति भी तैयार की करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न हो।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *