काशी तमिल संगमम 3.0 (14-25 फरवरी) के अंतर्गत, नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत, द्वारा 20-21 फरवरी 2025 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला आयोजित की गई।

रोहित सेठ

वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम 3.0 (14-25 फरवरी) के अंतर्गत, नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत, द्वारा 20-21 फरवरी 2025 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला आयोजित की गई। एन.बी.टी. के तमिल संपादक टी. मथन राज इस कार्यक्रम के समन्वयक थे और वाराणसी से डॉ. जयंती मुरली हिंदी-तमिल विशेषज्ञ के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अनुवाद कार्यशाला में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा 24 हिंदी बाल साहित्य पुस्तकों के तमिल में अनुवाद पर कार्य किया गया, जिन्हें बाद में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। अनुवादकों ने उत्साहपूर्वक अपने अनुवाद प्रस्तुत किए और प्रतिक्रियाएँ प्राप्त कीं। डॉ. जयंती मुरली ने साहित्यिक सौंदर्य को बढ़ाने के लिए अपनी अंतर्दृष्टि साझा की और इन अनुवादों को परिष्कृत करने के लिए आवश्यक टिप्पणियाँ भी प्रदान कीं। 
काशी तमिल संगम 2.0 के दौरान, नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत द्वारा इसी प्रकार की एक अनुवाद कार्यशाला आयोजित की गई थी और भारतीय भाषा विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, के तमिल अनुभाग के शिक्षकों और शोध विद्यार्थियों द्वारा 10 हिंदी बाल साहित्य पुस्तकों का तमिल में अनुवाद किया गया था। इन अनुवादित पुस्तकों का विमोचन शुक्रवार को काशी तमिल संगमम 3.0 के शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के माननीय राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा किया गया। ये प्रतियां काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति (प्रभारी) प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा प्राप्त की गईं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *