महराजगंज।निचलौल सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेजेज के तत्वावधान में अनन्य बिड़ला कंपनी चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सरस्वती देवी पी०जी० कॉलेज निचलौल महराजगंज में महा भर्ती अभियान के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र के कुल 160 पंजीकृत युवाओं में से 30 युवाओं का चयन कम्पनी द्वारा किया गया।


महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील पांडेय ने इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेजेज क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने हेतु संकल्पित है इसी दृष्टि से आज महाविद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। सरस्वती ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक आदरणीय श्री पवन दुबे सर कि यह सोच है की क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार को प्राप्त करें।


इस अवसर पर टिकुलहिया महिला महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, महाविद्यालय के उपप्राचार्य आदित्य सिंह, शिक्षक दिव्य दीपक त्रिपाठी,सर्वेश तिवारी, प्रमोद शर्मा,रामदरश, प्रदीप द्विवेदी,सैयद अंसारी,मनोज यादव,संदीप,विशाल कसौधन,अवनीश पांडेय,मुन्ना पाण्डेय जी,गायत्री,प्रदीप विश्वकर्मा,पूनम जायसवाल सचिन आदि उपस्थित रहे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *