संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान (बदायूं)

बदायूं सहसवान रेंज में वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई अभद्रता का मामला सामने आया है। वन दरोगा विजय सिंह की शिकायत पर वनरक्षक अनिल राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना दिनांक 1.12.2024 की है। बैंड दरोगा विजय सिंह जब स्टाफ के साथ सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। वन दरोगा विजय सिंह ने रसुईया से दाल चावल बनाने को कहा। रसोईया ने बताया कि वनरक्षक अनिल राजपूत ने वहां मुर्गी का मांस बनवा रखा है। वन दरोगा के विरोध करने पर नशे में धुत वनरक्षक अनिल राजपूत ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।

आरोप है कि वनरक्षक अनिल राजपूत ने कहा कि तू दलित जाति का है मैं कुछ भी खाऊं तुम कौन होते हो पूछने वाले। इसके बाद वनरक्षक अनिल राजपूत ने वन दरोगा विजय सिंह के साथ मारपीट की और रसोई का सामान भी तोड़ दिया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वनरक्षक अनिल राजपूत ने वन दरोगा विजय सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। सीओ साहब सहसवान कर्मवीर सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो महीना 6 दिन बाद वनरक्षक अनिल राजपूत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि वनरक्षक अनिल राजपूत पहले भी लकड़ी माफियाओं से मिली भगत के आरोप में निलंबित किया जा चुके हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed