रिपोर्ट: रूखशीद अहमद

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना छपार प्रभारी विकास यादव के कुशल नेतृत्व में आज रात्रि को थाना छपार पुलिस ने एनएच 58 पर सलार कॉलेज छपार के पास चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक व्यक्तिं संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वार रुकने के लिए कहा तो वह नहीं रुका तथा तेज कदमों से चलने लगा । पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति का पीछा किया गया तो वह व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा ।

बदमाश के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । थाना छपार पुलिस द्वारा बदमाश की फायरिंग के जवाब मे फायरिंग शूरु कर दी जिससे बदमाश के पैर मे गोली लग गयी ओर वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ मे अपना नाम अनीस पुत्र रफीक निवासी बडका थाना बडौत बागपत बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किये। बदमाश के खिलाफ विद्युत चोरी और पशु चोरी में कई थानों मेरठ सरूरपुर बागपत छापर में मुकदमे दर्ज हैं थाना छपार पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *