अज्ञात कारणों से लगी आग छप्पर का मकान जलकर हुआ खाक

सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत बभनी में मंगलवार को दोपहर में एक छप्पर की मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिससे छप्पर के घर में रखा राशन व कपड़ा, बिस्तर जल कर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोहरतगढ थाना क्षेत्र के गांव बभनी निवासी धर्मेन्द्र पुत्र पीताम्बर के छप्पर के घर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी, उस समय घर के परिवार घर में नही थे। आग का धुआं देखकर ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक देखते-ही-देखते आग प्रचण्ड रुप ले लिया। ग्रामीणों ने नल और बोरिंग के पानी की व्यवस्था करके आग बुझाने में जुटे रहे,किसी तरह से ग्रामीणों ने आग कों काबू में कर लिया। लेकिन तब तक छप्पर और घर में रखा राशन चावल, गेहूं, दाल कपड़ा विस्तर सब जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा आग की सूचना हल्का लेखपाल जिज्ञासा पाण्डेय कों दिया गया है। जिससे पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *