फोटो खब़़र…….

सब हैडिंग:- थाना प्रभारी व दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक भूखा रहेंगा जिलेभर का विकलांग

सब हैडिंग:- विकलांग आजम से गाली गलौज मारपीट करने वाले थाना प्रभारी व दरोगा से आर पार की लड़ाई का ऐलान

नसीम अहमद

स्योहारा। लगातार विकलांग/दिव्यगो पर अत्याचार व उत्पीडन से आहात राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने अब कमर कसली है। वो कताई नहीं चाहते की उन्हें विकलांगों को साथ लेकर कहीं भी प्रदर्शन करना पड़े , लेकिन जुल्म हदसे बाहर होता जा रहा है, किसी ना किसी रूप में विकलांगों/दिव्यगो का उत्पीड़न हो ही रहा है। स्योहारा के थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस की वर्दी का नाजायज़ लाभ उठा रहे हैं, किसी भी सम्मानित अधिवक्ता हो या पत्रकार, व्यापारी हो या सीनियर सिटीजन सब इन महाशे के उत्पीड़न के शिकार हो चुके हैं। कानून को ताख में रखकर अपनी दबंगई के भरौसे जुल्म की सभी हदें पार कर रहे अमित कुमार ने अपने थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार के साथ मिलकर दोनों पांव से मांजुर आज़म के साथ ना केवल गाली गलौज की गई बल्कि उसके साथ मारपीट करते हुए जुल्म की सभी हदें पार कर दी गई, उसका कसूर सिर्फ इतना था की अपने विकलांग साथी की व्यथा लेकर वह थाने पहुंचा था। थाना प्रभारी अमित कुमार के जुल्मो के शिकार लोगों के सब्र का बान अब टूट गया है। स्योहारा में भारी आक्रोश है, इस मामले को लेकर अब राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मोहम्मद आजम पुत्र निजामुद्दीन जो दोनों पैरों से विकलांग है एक दिव्यांग की समस्या लेकर जिसका नाम नकुल है थाने गया था स्कूटी से थाने में दरोगा राजेश कुमार द्वारा उसके साथ गाली गलौज मां बहन की गंदी-गंदी गाली दी गई और मारपीट की गई इसकी शिकायत दिव्यांग ने थाना प्रभारी अमित कुमार से की तो थाना प्रभारी ने भी उसकी मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और कहा तेरे दोनों पैर तो खराब है ही तेरे दोनों हाथ और तोड़ दूंगा। किसी काम का नहीं छोडूंगा और इतने मुकदमें लगाऊंगा तेरे और तेरे परिवार पर, तू जिंदगी भर जेल में सड़ता रहेगा, राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन यह कतई अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।चाहे इसके लिए हमें 15 मई को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगे और इसके लिए चाहे हमें गोली खानी पड़े, जेल जाना पड़े, हम तैयार हैं। लेकिनअधिकारियों की तानाशाही पूर्ण रवैया तथा दिव्यांग के साथ स्योहारा के थाना प्रभारी अमित कुमार व दरोगा राजेश कुमार के द्वारा मारपीट गाली गलौज अभद्र व्यवहार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक का घेराव कर वही पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर के पुलिस अधिकारीगण अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। तथा दिव्यांगों तथा गरीबों को जो हीन भावना से देखते हैं इग्नोर करते हैं। और उनका उत्पीड़न करते हैं वह बंद करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने सभी दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, महिला,युवा गरीब वर्गों से अपील कि 15 मई को सुबह 9: बजे इंदिरा बल भवन बिजनौर में अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। जनपद बिजनौर में जो तानाशाही पुलिस अफसरों की चल रही है, उसके विरुद्ध आवाज़ उठाएं। उन्होंने कहा कि जब तक स्योहारा थाना प्रभारी व दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई नहीं होती, तब तक हम अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने यह भी चेताया है कि हमारा संगठन पीड़ित आज़म को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता है, यह बात सभी अच्छे से समझले। इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी.
………………………………..
बाक्स :- वरिष्ठ अधिकारियों की क्या मजबूरी, खाकी हो रही दागदार

थाना प्रभारी अमित कुमार की दबंगई हर रोज किसी ना किसी रूप में देखने को मिल रही है। वर्दी को कलंकित करने वाले अमित कुमार की वजह से लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ रहा है। पत्रकारो को गाली-गलौज का ऑडियो वायर होने और कई अन्य विवादों के मामले में घीरे रहने वाले अमित कुमार व राजेश कुमार पर वरिष्ठ अधिकारियों की और से न्याय संगत कोई कार्रवाई ना होना जिलेभर में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed