धामपुर तहसील के प्रभारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ पत्रकार गजनफ़ार सलीम उर्फ नजम सिद्दीक़ीनसीम अहमद उत्तर प्रदेश प्रभारी स्योहारा,पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार गजनफ़र सलीम उर्फ नजम सिद्दीक़ी को पत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से धामपुर तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी परिषद द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला अध्यक्ष सुबोध वशिष्ठ, मंडल प्रभारी विनय भार्गव की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने यह नियुक्ति की है। विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया कि गजनफ़र सलीम उर्फ नजम सिद्दीक़ी वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी कलम की धार से जनमानस की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।वरिष्ठ पत्रकार के रूप में ईमानदार, तेजतर्रार और लोकप्रिय छवि वाले गजनफ़ार सलीम को धामपुर तहसील का प्रभारी बनाए जाने पर पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।