रिपोर्ट – नसरुद्दीन अंसारी
जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने सौंपी जिम्मेदारी, सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
दिनांक: 17 मई 2025 को समाजवादी पार्टी लखीमपुर-खीरी इकाई ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए नगर पंचायत खीरी के पूर्व चेयरमैन श्री गुफरान अहमद को पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया है।
यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी की अनुमति से किया गया। जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र सौंपते हुए पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनुराग पटेल, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्ज़ा शेखू, मुन्ना यादव, संजय वर्मा, विनय मिश्रा, संजीव वर्मा, सुभाष कश्यप, जावेद आलम, रमन मनार, फ़ज़ल मोहम्मद युनुस, ज़मीर अहमद अंसारी एड. सईद अहमद पूर्व सभासद खीरी, इमरान रज़ा वसीम रसूल अशरफ अंसारी, तथा जावेद अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री गुफरान अहमद को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ज़मीनी स्तर पर पार्टी और अधिक सक्रिय होगी।
गुफरान अहमद ने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने तथा पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और खीरी जिले में इसे संगठनात्मक मजबूती के एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
