नगीना। कैंप लगाकर राज्यों को ठंडा पानी पिलाया। शनिवार को ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फार्म यूनिट नगीना की तरफ से निशुल्क पानी एक कैंप नगीना रोडवेज बस स्टैंड के सामने लगाया गया जिसमें इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में जहां एक तरफ राहगीर और आने जाने वाले लोग प्यास के शिद्दत से परेशान थे उसी में ऑल इंडिया पायामें इंसानियत ने पानी का एक निशुल्क कैंप लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर कुछ राहत देने का काम किया इसमें रोडवेज बस प्राइवेट बस रिक्शा चालक फोर व्हीलर वाले टू व्हीलर वाले और आम आने जाने वाले लोगों ने यह ठंडा पानी पीकर ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फार्म यूनिट नगीना के लोगों को दिल से दुआएं दी इस मौके पर यूनिट के जिम्मेदार मुफ्ती फ़ौज़ैल साहब ने बताया किसी को एक घूंट पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है इसलिए हमें और सामाजिक संस्थाएं भी इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपनी अपनी जिम्मेदारियां को निभाने की कोशिश करें इस मौके पर समाजसेवी हाजी तंजील आलम ने कहा इन कैंपों का लगाने का मकसद ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फार्म पूरे हिंदुस्तान में यह कैंप लगाए जा रहे हैं उसी क्रम में यह कैंप एक नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर भी लगाया है उन्होंने बताया कि इनका मकसद आपसी भाईचारा कायम करना प्यार मोहब्बत बढ़ाना एक दूसरे के दुख दर्द में काम आने की सीख देते हैं उन्होंने बताया की ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फार्म पूरे हिंदुस्तान में गर्मियों में निशुल्क पानी का कैंप सर्दियों में लोगों को निशुल्क चाय का वितरण कंबल और लिहाफ का वितरण करती रहती है उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जेल में जिनकी सजा पूरी हो चुकी हैं और वह कुछ जुर्माना न भरने की बिना पर परेशान कैदियों को उनको जुर्माना भरकर उनको रिहाई दिलाने का काम भी करती है इस मौके पर मौलाना आमिर साहब ने ऑल इंडिया पायामें इंसानियत यूनिट नगीना के जितने भी जिम्मेदारों ने इस कैंप में हिस्सा लिया और रोडवेज बस स्टैंड पर आसपास के दुकानदारों ने भी हाथ बटाया उसका मौलाना आमिर साहब ने शुक्रिया अदा किया इस मौके पर कफील सलीम मोहम्मद अरबाज मोहम्मद आमिर मोहम्मद बाकर मोहम्मद अरमान तैयब आलम मुफ्ती फ़ौजैल साहब समाज सेवी हाजी तंजील आलम और रोडवेज बस स्टैंड के दुकानदार मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *